70 के दशक की हिट एक्ट्रेस शशिकला का हुआ निधन, धर्मेंद्र हुए भावुक

बॉलीवुड की सबसे पुरानी और हिट एक्ट्रेस शशिकला का रविवार को निधन हो गया है। वह 70 की हिट एक्ट्रेस मानी जाती थी। उन्होनें 88 सल की उम्र में अपनी सांस ली। उनका निधन दोपहर 12 बजे हुआ था। शशिकला ने करीब 100 बॉलीवुड फिलमें की थी। उनके फैंस को ये खबर सुनकर काफी दुख पहुंचा है। दर्शकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना भी की है। बॉलीवुड से उन्होनें लंबे समय से दूर थी। शशिकला का पूरा नाम शशिकला जावलकर है। वह एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती थी।

आपको बात दें कि, शशिकला के परिवार की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। वरिष्ठ राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने शशिकला के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘दिग्गज अभिनेत्री शशिकला जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं को निभाते हुए भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिले।’ अभिनेता रोहित रॉय ने ट्वीट कर कहा, ‘शशिकला जी.. आरआईपी।'(RIP)

वहीं दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी ट्वीट करते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने ट्विटर पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘गुमनामी से कोख से पैदा होती है शोहरत। ये गुमनामी की गोद में सो जाती है। बहुत दुखी हूं यह जानकार कि हमारी शशिकला अब नहीं रहीं।’

LIVE TV