7 साल बाद पति-पत्नी निकले भाई-बहन

एजेंसी/phpThumb_generated_thumbnail (4)जयपुर। हम जिंदगी को जितना आसान समझते हैं कुछ लोगों के लिए ये उतनी ही मुश्किल हो जाती है। कुछ ऎसी ही घटना हुई है ब्राजील में जहां सात साल के शादीशुदा जोड़े को अचानक पता चला की वे सगे भाई-बहन है।

ब्राजील के साओ पोलो में रहने वाले 37 वर्षीय लियंड्रो और 39 वर्षीय एड्रियाना को जब पता चला कि वे दोनों सगे भाई-बहन है तो दोनों मानो दोनों के पैर से नीचे जमीन खिसक गई हो।

एक वेबसाइट के अनुसार, एड्रियाना जब एक साल की थी तो उसकी मां मारिया उसे छोड़ कर चली गई थी। एड्रियाना का पालन-पोषण उसके पिता ने किया।

वहीं लियंड्रो जब आठ साल का था तब उसकी मां छोड़कर चली गई। लियंड्रो का लालन-पालन उसकी सौतेली मां ने किया। जवान होने पर एड्रियाना की मुलाकात ट्रक ड्राइवर लियंड्रो से हुई।

दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। दोनों सात साल तक पती-पत्नी की तरह साथ रहे और इस दौरान उनके बेटी भी हुई जो अब 6 साल की है।

हालांकि शादी के बाद भी दोनों पति-पत्नी अपनी मां को खोजने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। इसी दौरान एड्रियाना ने एक रेडियो चैनल के जरिए अपनी मां को ढूंढना शुरू किया।

रेडियो शो के दौरान अपनी मां से बात करते- करते उसकी मां मारिया ने बताया कि उसका एक बेटा लियंड्रो भी है जिसे वह पाना चाहती है।

एड्रियाना ने मारिया से लियंड्रो के बारे में सुना मानों उनके होश ही उड़ गए और वह शो के दौरान ही रोने लगी। एड्रियाना ने मारिया को बताया कि लियंड्रो उनके पति है।

हकीकत सामने आने के बाद दोनों को झटका जरूर लगा लेकिन दोनों ने पति-पत्नी के तौर पर ही साथ रहने का फैसला किया है।

LIVE TV