7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर चुनाव आज, दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान आज

दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। दिल्ली पुलिस ने चुनाव आयोग के दिशानिर्देश पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चुनाव शांति पूर्वक, निष्पक्ष हो और कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

दिल्ली में शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए दिल्ली पुलिस के 61 हजार जवानों के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलों की 47 कंपनियों को लगाया गया है। इसके अलावा सुरक्षा बलों को सपोर्ट करने के लिए 13 हजार होमगार्ड को भी लगाया गया है।

चुनाव

मतदान के दौरान राजधानी से सटे सभी बार्डर पर शनिवार रात से ही सुरक्षा कर दी गई। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पड़ोसी राज्यों से भी हालात पर नजर रखने के लिए कहा है।

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता व नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि मतदान केंद्रों पर किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

लांच हुआ महिंद्रा का XUV500 का नया W3 वेरिएंट , देखें इसकी कीमत

मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम तक ले जाने और उनकी सुरक्षित रखवाने के लिए भी सुरक्षा बलों की टीमों का गठन कर दिया गया है। मतगणना तक स्ट्रांग रूम (जहां ईवीएम को सुरक्षित रखा जाएगा) की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतदान के दौरान किसी भी हमले से निपटने के इंतजाम भी किए गए हैं।

LIVE TV