7 का था अनुमान, महिला ने एक साथ दिया 9 बच्चों को जन्म

एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर सभी को हैरत में डाल दिया है। माली में एक महिला ने मोरक्को में मंगलवार को एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया। जन्म के बाद मां और सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

पश्चिमी अफ्रीकी देश माली की सरकार ने दावा किया है कि एक महिला नागरिक ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया है। माली सरकार ने 25 वर्षीय महिला हलीमा सीजे की अच्छी देखभाल के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया था। पहले माना जा रहा था कि हलीमा की गर्भ में 7 बच्चे हैं। लेकिन उन्होंने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया। आपको बता दें कि एक साथ 7 बच्चों को जन्म देने का बात भी दुर्लभ थी। लेकिन एक साथ 9 बच्चों को जन्म देना अति दुर्लभ है। हालांकि अभी तक मोरक्कों के अधिकारियों ने इसकी पुष्टी नहीं की है।

LIVE TV