62 साल की ये महिला नहीं बन सकती थी मां, फिर भी पैदा हो गया बच्चा

62 साल की महिलास्पेन। इरादे मज़बूत हों तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता है। स्पेन में रहने वाली 62 वर्ष की महिला ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। लीना अलाव्रज ने 62 वर्ष की उम्र में सीजेरियन के जरिए बच्ची को जन्म दिया है। अलाव्रज का यह तीसरा बच्चा है। उन्होंने बताया कि वो हमेशा से एक और बच्चे को जन्म देना चाहती थीं लेकिन डाक्टरों ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था।

अलाव्रज ने बताया कि डाक्टर्स ने उनसे कह दिया था कि उनके फर्टिलिटी सिस्टम में दिक्कत होने की वजह से अब वो किसी बच्चे को जन्म नहीं दे पाएंगी। बता दें कि 20 साल पहले से अलाव्रज के जीवन में मेनोपॉज़ का दौर शुरू हो चुका था, जिसके चलते डाक्टर्स ने उनके फिर से गर्भवती होने पर संदेह जताया था। लेकिन अलाव्रज ने उसी समय से अपनी फर्टिलिटी सिस्टम का इलाज कराना शुरू कर दिया था।

अलाव्रज की प्रेगनेंसी स्पेन में बहस का मुद्दा बन गई थी। यहां तक कि कुछ लोगों ने आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल करने वालों पर उम्र के बंधन की बात कही थी। लेकिन अलाव्रज ने इन सारी आलोचनाओं को नज़रअंदाज करते हुए बच्ची को जन्म दिया। इससे पहले अलाव्रज ने 52 साल की उम्र में अपने दूसरे बच्चे को आईवीएफ तकनीक के द्वारा जन्म दिया था।

अलाव्रज ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस वक्त वो इस दुनिया की सबसे खुश नसीब इंसान हैं। अलाव्रज ने बताया कि वो कुछ सालों पहले मैड्रिड में एक गाइनकालजिस्ट से मिली थीं, जिनकी मदद से आज ये संभव हो पाया।

बता दें कि इससे पहले दलजिंदर कौर नाम की एक भारतीय महिला ने 70 वर्ष की उम्र में बच्चे को जन्म देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने अपने बच्चे का नाम अरमान रखा था।

LIVE TV