53 साल के इतिहास में पहली बार अंतरिक्ष यान की हुई अंधेरे में लैंडिग, जानें पूरा मामला

दुनिया में रोज नए रिकार्ड बनते और टूटते रहते हैं। इसी बीच अमेरिका के फ्लोरिडा में पनामा सिटी से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामना आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पनामा सिटी के पास मैक्सिको की खाड़ी में एक अंतरिक्ष यान को अंधेरे में ही लैंड कराया गया। ऐसा 53 साल के इतिहास में पहली बार हुआ जब किसी अंतरिक्ष यान की लैंडिग अंधेरे में कराई गई हो। अच्छी बात तो यह है कि यान में बैठे 4 यात्रियों ने अंधेरे में सफल लैंडिग की। आपको बता दें कि नवंबर 2020 में रेजिलिएंस यान के जरिए अमेरिका के तीन और जापान के एक एस्ट्रोनॉट को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) भेजा गया था।

नवंबर 2020 में भेजे गए एस्ट्रोनॉट्स में नासा के माइक हॉपकिंस, विक्टर ग्लोवर, शैनन वॉकर और जापान के सोइची नागुची शामिल हैं। यह चारों एस्ट्रोनॉट्स अपना मिशन पूरा कर करीब 170 दिनों बाद धरती पर वापस लौटे हैं। लैंडिंग के आधे घंटे से भी कम समय में कैप्सूल को एक रिकवरी शिप पर पानी से बाहर निकाला गया था। जिसके कुछ देर बाद ही स्पेसएक्स कर्मियों ने रेजिलिएंस यान के साइड हैच को खोलने के लिए तैयार किया। वहीं यान से सबसे पहले माइक हॉपकिंस बाहर निकले और उनके बाद बाकी सदस्यों ने बाहर आकर अपना तजुर्बा साझा किया। उन्होंने कहा कि वकाई यह बेहद शानदार रहा, हम अच्छा महसूस कर रहे हैं।

LIVE TV