50 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार                                                                

298-368x300(मऊ) : कोपागंज स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह सेंदुराइच गांव में छापेमारी कर एक घर से 50 पेटी अवैध शराब बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बरामद शराब की किमत लगभग तीन लाख रुपया आंक रही है। मंगलवार की सुबह मुखबिर ने कोपागंज थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी मिश्रा को सूचना कि सेंदुराइच गांव में दूसरे प्रांत की शराब भारी मात्रा में बेची जा रही है। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ सेंदुराइच गांव पहुंचे और संजय यादव के मकान में छापेमारी की। भारी संख्या में पुलिस को देख संजय के घर के पास लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने संजय के घर का हर एक कोना खंगाला लेकिन उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। जब वे जाने लगे तो थानाध्यक्ष की नजर भूसा रखे कमरे पर पड़ी। इसके बाद जब हमराहियों ने भूसा हटा के देखा तो एक के बाद एक कर 50 पेटी शराब हाथ लगी। इसमें से 42 पेटी अंग्रेजी और आठ पेटी देशी शराब थी। अंग्रेजी शराब की बोतल पर मेड इन अरुणाचल लिखा हुआ था जबकि देशी शराब की बोतल पर गाजीपुर के नंदगंज डिस्टिलरी का पता अंकित था। बरामद शराब की कीमत पुलिस लगभग तीन लाख रुपया आंक रही है। पुलिस ने आरोपी संजय यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी होते ही आरोपी को छुड़ाने और मामले को रफा-दफा करने की जुगाड़ में राजनैतिक दल के लाग भी जुट गए हैं।

LIVE TV