अब 50 और 20 के नोट पर सर्जिकल स्ट्राइक, आरबीआई का फैसला आज से लागू

50 और 20 के नोटनई दिल्ली। 500 और 2000 के नए नोट छापने के बाद अब आरबीआई की नजर 50 और 20 के नोट पर है। ऐलान कर दिया गया है कि नई सर्जिकल स्ट्राइक इन नोटों पर होगी, लेकिन जरा नए तरीके से।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) अब 50 रुपए के नए नोट 2005 की महात्मा गांधी सीरीज में छापेगी। हालांकि 50 और 20 के पुराने नोट भी मान्य माने जाएंगे।

50 और 20 के नोट ऐसे पहचानें

50 के नोट पर दोनों नंबर पैनल में कोई इनसेट नहीं होगा।

20 के नए नोट पर दोनों तरफ ‘L’इनसेट होगा।

इन नोटों पर नए गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे।

नए नोटों के सिक्योरिटी फीचर 50 के नोट की तरह होंगे।

इन नोटों में अंक बढ़ते क्रम में दर्ज होंगे।

यह नोट साल 2016 से जारी किए जाएंगे।

माना जा रहा है कि आरबीआई ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि देशभर में बढ़ रही खुले नोटों की कमी दूर हो सके।

LIVE TV