4 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु से टकराएगा चक्रवात बुरेवी

चक्रवात निवार के बाद केरल और तमिलनाडु पर एक और चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल यह नया चक्रवात बुरेवी है। बंगाल की खड़ी में गहरा दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसके बाद इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि चक्रवाती तूफान दक्षिण तमिलनाडु में 4 दिसंबर तक पहुंच सकता है।

विभाग की ओर से साझा की जा रही जानकारियों के अनुसार चक्रवात शाम या रात में श्रीलंका के तटीय इलाकों से गुजरेगा। जिसके बाद इसके 3 दिसंबर को पश्चिम की ओर मुन्नार की खाड़ी और कन्याकुमारी पहुंचने की संभावना है। वहीं इसके चलते 2 दिसंबर को केरल में तेज हवाएं और बारिश हो सकती हैं।

चक्रवात बुरेवी के मद्देनजर तमिलनाडु के पंबन पुल पर चक्रवात की चेतावनी वाला पिंजरा भी लगा दिया गया है। इसी के साथ आईएमडी की ओर से मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गयी है। वहीं 1-4 दिसंबर तक मछली पकड़ने पर भी रोक लगाई गयी है।

LIVE TV