Today’s History 03 December : जानिए 03 दिसम्बर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

03 दिसम्बर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
  • होन्डुरान के सेना जनरल ओस्वाल्डो लोपेज अरेलानो ने 1972 में राष्ट्रपति रमोन क्रुज का तख्ता पलट किया।
  • सन 1975 में लाओस गणराज्य घोषित।
  • जीन बेडेल बोकासा ने 1977 में स्वयं को मध्य अफ्रीकी साम्राज्य का सम्राट घोषित किया।
  • भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से 1984 में जहरीली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
  • रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने 1989 में शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
  • ताइवान में 1994 में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
  • ऑस्ट्रेलिया ने 2000 में वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
  • यूएनईपी ने 2002 में भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।
  • मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद 2008 में आज के दिन महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
  • फिलीपींस में 2012 में आये ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

03 दिसम्बर को जन्मे व्यक्ति

  • हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का जन्म 1903 में हुआ।
  • हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार शिवनारायण श्रीवास्तव का जन्म 1913 में हुआ।
  • भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म 1937 में हुआ।
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का जन्म 1957 में हुआ।
  • टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला मिताली राज का जन्म 1982 में हुआ।

03 दिसम्बर को हुए निधन

  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का निधन 1971 में हुआ।
  • भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का निधन 1979 में हुआ।
  • पुर्तगाल के प्रधानमंत्री फ्रांसिसको साकाल्नरो का निधन 1980 में हुआ।
  • सूरीनाम को 1975 में नीदरलैंड की दासता से मुक्त कराने वाले नेता हेंक एरोन का निधन 2000 में हुआ।
  • फ़िल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का निधन 2011 में हुआ।
LIVE TV