23 सितंबर 2020 का राशिफल

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: राहु वृष राशि में, केतु वृश्चिक राशि में।

आज की भद्रा: शाम 07:58 बजे से 24 सितंबर प्रात: 07:25 बजे तक।

राशिफल

मेष: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक दायत्वि की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष: आधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन: गजकेसरी योग आपको प्रतिष्ठा देगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक और आर्थिक सफलता मिलेगी।

कर्क: विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामले में सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आपसी सबंधों मेें मधुरता आएगी।

कन्या: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। अहंकार पर नियंत्रण रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: धन, सम्मान, पद और प्रतिष्ठा के लिए उत्तम दिन है। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें, सतर्क रहें।

धनु: आपकी राशि पर गजकेसरी योग है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुखद समाचार मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवारिक सहयोग मिलेगा।

मकर: जीवनसाथी के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहकर ही यात्रा करें।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्यों में मन लगेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

LIVE TV