21 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें आज के दिन का महत्व

साल 2020, 21 सितंबर, दिन सोमवार को हिंदी पंचांग के मुताबिक, आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। सोमवार(21 सितंबर 2020) को सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है। इसके साथ ही मलमास चल रहा है, मान्यता के अनुसार ऐसे में हरिहर की पूजा करना श्रेष्ठ माना जात है।

‘हरिहर’ का अर्थ है, ‘हरि’ अर्थात् भगवान विष्णु और ‘हर’ का अर्थ है भगवान शिव। सोमवार का दिन महादेव की आराधना करने के लिए उत्तम माना जाता है। ऐसे में आज भगवान शिव की आराधना करना आपके लिए कल्याणकारी रहेगी। साथ ही भगवान विष्णु की भी आराधना करें। ऐसा करने से आपको हरिहर के आर्शिवाद की प्रप्ति होगी।

यह भी पढ़ें : नारियल के तेल से रखें अपने होठों का खास ख्याल

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।

सूर्योदय: 21 सितंबर 2020 को सूर्योदय सुबह 06:14 पर हुआ है।

सूर्यास्त: सूर्यास्त शाम को 06:23 पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11:54 मिनट से दोपहर 12:43 मिनट तक।

LIVE TV