2019 लोकसभा चुनाव से ही प्रियंका ने 2022 के लिए कसी कमर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश की लगभग सभी सीटों पर विजय हासिल करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ठीक पांच साल बाद अमेठी पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांंधी ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए जो बात कही, उसके कुछ और ही सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा। जबकि इस वक्त देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और कांग्रेस पार्टी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जोर लगा रही है।

2019 लोकसभा चुनाव

एएनआई ने उनका एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह अपने एक कार्यकर्ता से पूछ रही हैं – तैयारी कर रहे हो, चुनाव की… इस वाले की नहीं… 2022 की?

गौरीगंज में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से 2022 की भी तैयारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि तैयारी कर रहे हो आप चुनाव की, इस वाले की नहीं, 2022 के लिए। कर रहे हो, काम करना पड़ेगा। प्रियंका ने कहा कि इस बार आपके भैया अमेठी से ऐतिहासिक जीत दर्ज करके प्रधानमंत्री बनेंगे।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ का BJP में स्वागत हुआ कुछ ऐसे, जिसे देख फैंस ने उठाएं सवाल

प्रियंका गांधी ने इस बात का भरोसा जताया है कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस सरकार का गठन करेगी। उन्होंने कहा कि जिन्हें यह लग रहा है कि उन्हें पार्टी में तवज्जो नहीं मिल रही है, उनपर पूरा ध्यान दिया जाएगा।

LIVE TV