20 से ज़्यादा महिलाओं ने पॉप स्टार क्रिस वू पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, दीपिका पादुकोण के साथ किया था डेब्यू

भारत के बाद अब चीन में भी मी टू कैंपेन की शुरुआत हो चुकी हैं। ऐसे में एक बड़ा खुलासा हुआ हैं। पॉप स्टार क्रिस वू को दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया है। क्रिस वू पर 20 से ज्यादा लड़कियों ने रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। बता दे क्रिस वू ने दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह चीन में कई ब्रांड्स के एंबेसडर हैं और सड़कों पर उनके होर्डिंग्स लगे हैं।

Kris Wu, Chinese Canadian Pop Star, Detained in China on Suspicion of Rape  | Pitchfork

इस मामले में बीजिंग पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पॉप स्टार पर ये कार्रवाई ऑनलाइन आरोपों पर केंद्रित है।उन्होंने कहा है कि 30 वर्षीय पॉप स्टार क्रिस वू लड़कियों को फंसाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते थे और फिर उन पर रिलेशन बनाने का दवाब डालते थे फिर यौन संबंध बना के महिलाओं को धोखा दे देते थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उनसे आरोपों के बारे में पूछताछ कर रही है। 

वहीं, वकीलों का कहना है कि अगर आरोप तय होते हैं, तो क्रिस वू को चीन में ही सजा पूरी करनी होगी। बता दें कि अगर अभिनेता पर आरोप सिद्ध हुआ तो उन्हें लगभग 10 साल की सजा हो सकती है। साथ ही सजा पूरी करने के बाद ही उन्हें कनाडा प्रत्यर्पित किया जाएगा। 

Deepika Padukone's xXx co-star Kris Wu detained in China over rape  allegation | Hollywood - Hindustan Times

बता दे, सबसे पहले एक18 वर्षीय चीनी छात्रा ने क्रिस पर रेप के आरोप लगाते हुए खुलासा किया कि पॉप स्टार ने शराब पिलाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की थी। चीनी छात्रा ने यह भी कहा कि क्रिस वू की टीम ने उन्हें म्यूजिक वीडियो में लेने का लालच देकर घर बुलाया था। पीड़िता ने बताया कि सात अन्य महिलाओं ने भी उसे बताया है कि क्रिस वू ने उनके साथ भी दुष्कर्म किया है। इसके बाद तो क्रिस पर ऐसे आरोपों की बाढ़ सी आ गई। एक के बाद एक करीब 24 अन्य महिलाओ ने पॉप स्टार पर यौन उत्पीड़न और रेप जैसे गंभीर आरोप लगा दिए।

LIVE TV