20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ, शिवराज के मंत्रिमंडल में महाराज का दबदबा कायम

मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से 2 जुलाई 2020 गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। विस्तार के दौरान 28 नए मंत्री मंत्रिमंडल का हिस्सा बने। हालांकि इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा देखने को मिला। 28 नए मंत्रियों में से 12 मंत्री सिंधिया के खेमे से हैं। राज्यपाल आनदीबेन पटेल की ओर से गुरुवार को 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गयी।

आपको बता दें कि शिवराज मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। जिसमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कसाना और बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल, हरदीप सिंह डंग, महेंद्र सिंह सिसोदिया, अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. मोहन यादव और राज्यवर्धन सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 

इसी के साथ भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, रामकिशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिरिराज डंडोदिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।  

LIVE TV