2 दिन बंद रहेगा लखनऊ कलेक्ट्रेट

कलेक्ट्रेट लखनऊ में कई अधिकारियों/कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर को 19 और 20 अगस्त के लिए बंद कर दिया गया है।

कार्यालय जिलाधिकारी लखनऊ की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट लखनऊ में कार्यरत कई अधिकारी/कर्मचारी कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद केंद्र और राज्य सरकार के आदेशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर को सेनेटाइजेशन और अन्य सुरक्षा प्रबंधों के तहत 19 और 20 अगस्त 2020 को कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालय बंद रहेंगे। इस दौरान आपदा प्रबंधन और कोविड-19 से जुड़े अधिकारियों/ कर्मचारियों के अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

LIVE TV