18 साल की लड़की बनी मां, 12 साल का लड़का है पिता

18 साल की लड़की कोच्चि। कोच्चि से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर 12 साल के एक लड़के पर 18 साल की लड़की को प्रेग्नेंट करने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने एक प्राइवेट अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने अस्पताल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि लड़की नाबालिग है, उसे 18 साल का होने में अभी दो महीने बाकी हैं जबकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि लड़की 18 साल की उम्र पार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने निकाला ब्रह्मास्त्र, चौतरफा घिरेगा चीन, अब होगा इंसाफ

इस मामले में अस्पताल ने अपनी सफाई में कहा कि  जब हमें बताया गया कि लड़की को 12 साल के एक लड़के ने गर्भवती किया है, तो हमने चाइल्डलाइन को इसकी जानकारी दी। केस की जानकारी देने के अलावा, 4 नवंबर को लड़की को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही हमने उससे जुड़ी सभी फाइलें चाइल्डलाइन को सौंप दी थीं। वैसे चाइल्डलाइन के वॉलनटिअर्स को इस बात पर संदेह है कि 12 साल के लड़के ने लड़की को गर्भवती किया है।

 

LIVE TV