170 से अधिक देश धरती बचाने के लिए साथ आए

Prakash-Javadekar_571af9de88ae0एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र में ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते पर भारत ने हस्ताक्षर कर दिए। दरअसल भारत ने यह समझौता 170 देशों के साथ हस्ताक्षरित किया है। इस दौरान विकासशील और विकसित देशों को धरती के बढ़ते तापमान का मुकाबला करने के लिए ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के मोर्चे पर कार्यग् प्रारंभ करने हेतु एक साथ लाकर रख दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा के महासचिव बान की मून ने कहा कि इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण समय है। भविष्य से जुड़े एक संविदापत्र पर वे हस्ताक्षर कर रहे हैं।

दरअसल एक तरह से यह समय की होड़ है। धनी देशों के दशकों के औद्योगिक विकास के बाद जलवायु परिवर्तन से लड़ने का बोझ गरीब देशों के कंधों पर नहीं डाला जा सकता। हालांकि केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि अपनी विकास आवश्यकताओं के बाद भी भारत जलवायु की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिस स्तर पर हम पहुंचे हैं वह अच्छा है मगर अभी और विकास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के उनके मापदंड बहुत ही कड़े हैं।

LIVE TV