16 सितंबर 2020 का राशिफल

 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

श्राद्ध: चतुर्दशी श्राद्ध, मघा श्राद्ध।

विशेष: सूर्य की कन्या संक्रांति।

आज की भद्रा: प्रात: 09:33 मिनट तक।

व्रत एवं त्योहार: विश्वकर्मा पूजा।

राशिफल

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा।

वृष: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा की स्थिति आ सकती है, लेकिन सचेत रहकर ही यात्रा करें।

मिथुन: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

कर्क: बुधादित्य योग आर्थिक रूप से मजबूत करेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

सिंह: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

कन्या: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

तुला: स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वस्थ रहने की छाया दान करें। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। संबंध मधुर बनेंगे।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कार्य मे व्यस्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: आप पर शनि की साढ़े-साती स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। छाया दान करें। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। ईश्वर की आराधना करें, शांति मिलेगी।

मीन: दांपत्य जीवन में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वकांक्षा की पूर्ति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

LIVE TV