15 अगस्त पर दिखना है खास तो अपनाए ये 5 आसान मेकअप टिप्स

भारत का सबसे महत्वपूर्ण दिन यानी स्वतंभता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है। इस साल हम अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। ये एक ऐसा दिन है, जिसे हर भारतीय गर्व और उत्साह के साथ मनाता है, इस दिन भारत को साल 1947 में ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली थी। देश के प्रथम नागरिक और देश के राष्ट्रपति स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर “राष्ट्र के नाम संबोधन” देते हैं। इसके बाद अगले दिन दिल्‍ली में लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराया जाता है, जिसे 21 तोपों की सलामी दी जाती है। इसके बाद प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं।

हालांकि, इस साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस दिन को लोग हर साल की तरह धूम-धाम से नहीं मना पाएंगे। लेकिन आप घर पर अपने परिवार के साथ ज़रूर जश्न मना सकते हैं। आप कई तरीके हैं जिनकी मदद से आप इस दिन को खास बना सकते हैं। खास तिरंगे वाले आउटफिट के अलावा आप मेकअप के ज़रिए भी स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंग सकते हैं। अगर आप भी इस दिन के लिए मेकअप आइडियाज़ की तलाश में हैं तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास टिप्स।

1. आप इन तीनों रंगों को मिलाकर आंखों की पलकों पर तिरंगा रंग दे सकती हैं। इसके लिए आप आइलाइनर से आखों पर तीन लाइनें खींच लें और उसके बाद इसे तीन रंगों से भर लें।

2. अगर एक ही आंख में तीन रंग करना मुश्किल लग रहा हो, तो तरह भी मेकअप किया जा सकता है। इसमें आखों पर केसर रंग है, तो ब्लश की तरह हरे और सफेद रंग का इस्तेमाल किया है। आप चाहें तो इसके साथ सफेद रंग की बिंदी भी लगा सकती हैं। ये मेकअप न सिर्फ आसान है बल्कि दिखने में भी काफी ट्रेंडी लगता है।

3. अगर आप पूरे फेस पर ट्राएकलर मेकअप चाहती हैं, तो इस तरह का कुछ ट्राय किया जा सकता है।

4.  अगर आपको सिम्पल लुक पसंद है, तो आंखों के ऊपर और नीचे आइलाइनर की मदद से इस तरह का डिज़ाइन बना सकती हैं। अगर आपको ज़्यादा ग्लैमरस आंखें पसंद हैं तो ब्लैक आइलाइनर की जगह ब्लू रंग ट्राई करें। 

5. स्वतंत्रता दिवस पर इस तरह का आइमेकअप भी काफी अच्छा लगता है। इसमें केसर, हरा और सफेद रंग का इस्तेमाल किया है और नीले रंग के लिए ब्लू लेंसेज़ पहने हैं।

LIVE TV