नकली नहीं असली है, यूंं पहचानेंं 1000 के नए नोट

1000 के नए नोटनई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने 1000 और 500 रुपए के नोट में कई अहम बदलाव किए हैं। आपके लिए भी इन बदलावों के बारे में जानना जरूरी है। 1000 के नए नोट में सीरियल नंबर का साइज बड़ा होता जाएगा। नोट के किनारों पर ब्लेड लाइंस, बड़े वाटर मार्क और आरबीआई गवर्नर के बड़े हस्ताक्षर जैसे बदलाव शामिल हैं।

1000 के नए नोट में ये होंगे बदलाव

इन नोटों पर अब सीरियल नंबर से पहले दोनों तरफ R लेटर देखने को मिलेगा। सीरियल नम्बर अब बाएं से दाएं की ओर बड़े होते जाएंगे।

नोट के किनारों पर तिरछी रेखा खींची गयी हैं जो देखने में पेन से बनाई गई लगेगी। लेकिन वाकई में यह रेखाएं इस नोट की सत्यता की जांच करने वाली मुख्य पहचान है।

इन लाइनों के खीचे जाने का एक नियत क्रम है। 500 के नोट के पर ये 5 तिरछी लाइनें होंगी] जिन्हें 2-1-2 के क्रम में खीचा जायेगा।

वहीं दूसरी ओर 1000 के नए नोट पर इन लाइनों का क्रम 1-2-2-1 होगा जिसका मतलब है] छह तिरछी लाइनें जो असली और नकली के बीच फर्क का निर्धारण करने में मदद करेंगी।

नेत्रहीनों के लिए नोटों पर बनाये गये पहचान चिन्ह के रूप में 500 के नोट में सर्कुलर मार्क और 1000 के नोट पर डायमंड शेप अब और भी बड़े आकार में मिलेगा।

अब इन नोटों पर वाटर मार्क पहले के नोटों से बड़े आकार में बनकर आएगा और साथ ही गवर्नर के हस्ताक्षर भी बड़े आकार में मिलेंगे।

बाजार में नकली नोट बहुत ज्यादा बढ़ गया है। बाजार में आने वाले नोटों में असली और नकली का फर्क बता पाना बहुत मुश्किल हो रहा है।

इन्ही परेशानियों को दूर करने के लिए और बाजार में चल रहे इन नकली नोटों की पकड़ के लिए ही रिजर्व बैंक ने इन नोटों में यह बड़े बदलाव किये हैं।

LIVE TV