10 मई दिन- मंगलवार, ऋतु- वसंत, मास- वैशाख, सूर्य उत्तरायण, राहुकाल (अशुभ समय) दोपहर 03:00 से 04:30 तक, तिथि -चतुर्थी, दिशाशूल- उत्तर

आज का राशिफल

मेष:- आज के दिन आप वाद-विवाद से बचें। सुबह का वक्त थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। बाकी दिन मिला-जुलाकर ठीक रहेगा। मंगलकारी होगा।
उपाय :- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल

वृष :- आज का दिन मंगलकारी है। बस अनर्गल प्रलाप से बचे। माता का सहयोग आपको बल देगा।
उपाय :- हुनमानजी को लाल सिंदूर चढाएं।
शुभ रंग- लाल

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलकारी होगा। पत्नी से विवाद होने से बचें।
उपाय :- अपने कुल देवता का ध्यान करें।
शुभ रंग – पीला

कर्क :- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतायुक्त बना रहेगा। आज आप किसी को कर्ज न दें। धनहानि के आसार बन सकते हैं।
उपाय :- ब्राह्मण को लाल वस्तु दान दें।
शुभ रंग – लाल

सिंह :- आज आपका दिन आध्यात्मिकता से युक्त रहेगा। मांगलिक कार्य होने की सम्भावना बनेगी।
उपाय:- आज के दिन गाय को चारा जरूर दें, लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला

कन्या :- आज का दिन आपके लिए मंगल सूचना लाने वाला है। किसी बात की व्यर्थ चिंता से बचें।
उपाय :- भगवान शिव को दुर्वा चढ़ाएं।
शुभ रंग – हरा

तुला :- आज के दिन की शुरुआत ही मंगल होती नजर आएगी। कर्ज़ से मुक्ति मिलने की पूरी संभावना है। आज आय में वृद्धि की भी उम्मीद है।
उपाय :- भगवान विष्णु की उपासना करें।
शुभ रंग – नीला

वृश्चिक :- आज का दिन आप के लिए थोडा दुविधापूर्वक होने के आसार हैं। आप अपने निजी कार्यों में अपने बड़ों की राय लें।
उपाय :- वाणी में कठोरता न आने दें।
शुभ रंग- हरा

धनु :- आज का दिन धनाभाव में थोडा व्यग्र कर सकता है। आज आपकी समस्या का समाधान आप को स्वयं मिल जाएगा।
उपाय:- मां का आशीर्वाद ले कर कार्य करें।
शुभ रंग – हरा

मकर :- आज आपके लिए खुद को व्यावसायिक कार्य में, नौकरी में आगे आकर कार्य करने का दिन है। निश्चिंत हो कर कार्य करें। दिन मंगलमय होगा।
उपाय :- आज आप दही खा कर निकलें।
शुभ रंग – श्वेत

कुम्भ :- आज का दिन मिला-जुलाकर मध्यम फलदेय होगा। मित्रों से लाभ होगा।
उपाय:- भगवान सूर्य को श्वेत मान्दार के पुष्प से अर्घ्‍य दें।
शुभ रंग- श्वेत

मीन :- आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। अनजाने लोगों से सावधान रहें।
उपाय :- शिव जी को बिल्व पत्र अवश्य चढ़ाएं।
शुभ रंग – गुलाबी

आज के दिन का विशेषमहत्व
1- आज अंगार की वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।
2- आज के दिन भगवन श्री गणेश जी की आराधना का विशेष फल माना जाता है।
3- आज प्रातः स्नान के बाद भगवान श्री गणेश जी का “गणपतिअथर्वस्त्रोत्र” के दिव्य मन्त्रों द्वारा मोदक अर्पण करने का विशेष महत्व है, जिससे जीव की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण हो सकती हैं।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्

आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र – 9044741252

LIVE TV