10 जिलों के कलेक्टर सहित 37 आईएएस के तबादले

live today logoएजेन्सी/भोपाल। (मनीष मडाहर ) राज्य शासन ने ग्वालियर संभाग के आयुक्त, दस जिलों के कलेक्टर सहित 37 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें भोपाल के नगर निगम आयुक्त तेजस्वी नायक के स्थान पर डिंडौरी कलेक्टर छवि भारद्वाज की पदस्थापना की गई है। शिवनारायण रुपला को संभागायुक्त ग्वालियर बनाया है।

जारी आदेश के मुताबिक अपर मुख्य सचिव जल संसाधन आरएस जुलानिया को एसीएस पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पीएस अनुसूचित जनजाति कल्याण बीआर नायडू को श्रम, संचालक प्रशासन अकादमी शिखा दुबे को पीएस आयुष विभाग, पीएस वित्त आशीष उपाध्याय को पीएस उच्च शिक्षा, सीईओ ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण अलका उपाध्याय को पीएस अनुसूचित जनजाति कल्याण, ओएसडी राजस्व मंडल ग्वालियर आशीष श्रीवास्तव को ओएसडी सह आवासीय आयुक्त मध्यप्रदेश भवन नईदिल्ली, ओएसडी सह आयुक्त उद्योग वीएल कांताराव को ओएसडी सूक्ष्‌म, लघु और मध्यम, उद्यम और ओएसडी सह आयुक्त उद्योग का अतिरिक्त प्रभार, ओएसडी सह आयुक्त महिला सशक्तिकरण पदेन प्रबंध संचालक महिला एवं वित्त विकास निगम कल्पना श्रीवास्तव को पीएस तकनीकी शिक्षा व कौशल, आयुक्त जनसंपर्क अनुपम राजन को पर्यावरण आयुक्त एवं ईडी एप्को के साथ आयुक्त जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं इनके अलावा सचिव महिला बाल अधिकार संरक्षण रमेश थेटे को सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सचिव खेल एवं युवक कल्याण सचिन सिन्हा को संचालक प्रशासन अकादमी, सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर डॉ. मधु खरे को सचिव महिला एवं बाल विकास, कमिश्नर ग्वालियर केके खरे को प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाया है।

दस जिलों के कलेक्टर बदले

आठ जिलों के कलेक्टर का भी तबादला कर दिया है। टीकमगढ़ कलेक्टर केदारलाल शर्मा को ओएसडी सह संचालक आदिमजाति क्षेत्रीय विकास योजनाएँ, सतना कलेक्टर संतोष कुमार मिश्रा को संचालक पंचायत राज, जबलपुर कलेक्टर शिवनारायण रुपला को कमिश्नर ग्वालियर संभाग, खरगोन कलेक्टर नीरज दुबे को आयुक्त लोक शिक्षण, रायसेन कलेक्टर जेके जैन को छिंदवाड़ा कलेक्टर, नरसिंहपुर कलेक्टर नरेश पाल कुमार को सतना कलेक्टर, छिंदवाड़ा कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी को जबलपुर कलेक्टर, मंडला कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव को रायसेन कलेक्टर, उप सचिव श्रम अशोक कुमार वर्मा को खरगोन कलेक्टर, डिंडौरी कलेक्टर छवि भारद्वाज को भोपाल नगर निगम आयुक्त, उमरिया कलेक्टर कृष्ण गोपाल तिवारी को संचालक गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, संचालक कौशल विकास सिबि चक्रवर्ती को एम को नरसिंहपुर कलेक्टर, अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास प्रियंका दास को टीकमगढ़ कलेक्टर, संचालक गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास अभिषेक सिंह को उमरिया कलेक्टर, अपर कलेक्टर नीमच प्रीति मैथिल को मंडला कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर खंडवा अमित तोमर को कलेक्टर डिंडौरी बनाया है।

LIVE TV