Today’s History 01 December : जानिए 01 दिसम्बर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

01 दिसम्बर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • बाहरी अंतरिक्ष से 1959 में पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
  • नागालैंड 1963 में भारत का 16वां राज्य बना।
  • बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (सीमा सुरक्षा बल) की स्थापना 1965 में हुई।
  • इजराइल के संस्थापक और पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन की 1973 में 87 साल की उम्र में मौत हो गई थी।
  • वर्जीनिया के अपरविले में 1974 में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
  • अंगोला 1976 में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
  • बांग्लादेश में जनरल जियाउर रहमान ने 1976 में खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
  • अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत 1987 में डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने 1988 में बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • बांग्लादेश में 1988 में आये चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।
  • एड्स जागरूकता दिवस की 1991 में शुरुअात हुई।
  • दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित।
  • चेचेन्या को 1997 में विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2000 में तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
  • विसिट फ़ॉक्स 2000 में मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर 2001 में तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।
  • ऑस्ट्रेलिया ने 2002 में इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।
  • नेपाल ने 2006 में नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
  • चीन के सान्या में 2007 में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
  • बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का 2008 में निधन हो गया।

01 दिसम्बर को जन्मे व्यक्ति

  • भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म 1886 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अनंता सिंह का जन्म 1903 में हुआ।
  • परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर शैतान सिंह का जन्म 1924 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर का जन्म 1931 में हुआ।
  • प्रसिद्ध समाज सेविका मेधा पाटकर का जन्म 1954 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राकेश बेदी का जन्म 1954 में हुआ।

01 दिसम्बर को हुए निधन

  • इज़राइल के पहले प्रधानमन्त्री डेव्हिड बेन-गुरियन का 1973 में निधन हुआ।
  • महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का 1974 में निधन हुआ।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक दादा धर्माधिकारी का 1985 में निधन हुआ।
  • भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पण्डित का 1990 में निधन हुआ।
  • अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी जिम लोसकटऑफ का 2015 में निधन हुआ।
LIVE TV