ज़मीनी विवाद के चलते रीटायर्ड दरोगा को मारी गोली, आरोपी फरार

Report-Shadab Khan/Shahjahnpur

शाहजहाँपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब दबंग ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ रिटायर्ड दरोगा की गोली मार दी। गोली से घायल दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद की रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।

दरोगा को मारी गोली

घटना थाना किरतपुर गांव की है जहां आज रिटायर्ड दरोगा ओमप्रकाश के बेटे के साथ सड़क पर बाइक से निकलने को लेकर ग्राम प्रधान और उसके साथियों के साथ विवाद हुआ।

बात बिगड़ने पर जब रिटायर दरोगा मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद ग्राम प्रधान रमाकांत ने अपने साथियों के साथ उसके ओमप्रकाश के पीठ पर गोली मार दी। गोली से घायल ओम प्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इस महिला के किचन में मिला कुछ ऐसा कि देखकर निकल गई उसकी चीख, आप भी रह जाएंगे हैरान

बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान रमाकांत से जमीनी विवाद पहले से चल रहा था। इसी रंजिश में उसने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने ग्राम प्रधान रमाकांत समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।

LIVE TV