प्रकृति के रहस्यमय सौंदर्य के राज्य सिक्किम की करें सैर, जानें इसकी खासियत

नई दिल्ली:  हिमालय की गोद में बसे सिक्किम राज्य को प्रकृति के रहस्यमय सौंदर्य की ज़मीन या फूलों का प्रदेश कहना गलत नहीं होगा। सिक्किम को अपने सुन्दर प्रकृति, बर्फ से ढके पहाड़ों, रंग बिरंगे फूलों से बिछे मैदान, की वजह से इसे ‘जन्नत’ के नाम से पुकारा जाता है।

हिमालय की गोद

सिक्किम को भारत के सुन्दर शहरों में से एक माना जाता है और प्रकृति के वरदान से भरी यह जादुई जगह हिमालय पर्वत क्षेत्र में स्थित है। आइये आज आपको इस अज्ञात पहाड़ी वाले राज्य के बारे में बताते है।

यह भी पढ़ें : ‘Natural’ खूबसूरती से भरपूर इन झरनों पर लगता है पर्यटकों का मेला

यहां के बुद्ध धर्म मंदिरों में फारसी और तिब्बती भाषा की शिक्षा दी जाती है। इसके अलावा यहां पर घूमने के लिए बहुत से गांव, नदियां और पहाड़ियां है जिनकी खूबसूरती देखकर आप दंग रह जाएंगे।

  1. कंचनजंगा पहाड़ी

यहां की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए कंचनजंगा पहाड़ी यहीं पर मौजूद है। सूर्य की सुनहरी किरणों  में नई-नवेली दुलहन की तरह दिखती है ये चोटी। यहां के हर पल बदलते मोहक दृश्य सुंदरता की नई-नई परिभाषाएं गढ़ते हुए से लगते हैं।

सिक्किम की ये पहाड़ी दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। कहा जाता है कि सूरज की किरणे सबसे पहले इस पहाड़ी पर पड़ती है। आप चाहें तो इस पहाड़ी पर ट्रेकिंग भी कर सकते है।

यह भी पढ़ें : कोलकाता आए और विक्टोरिया मेमोरियल नहीं घूमा तो क्या घूमा

  1. गंगटोक

सिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत ही खूबसूरत नजारों से भरपूर शहर है। यहां के प्राचीन मंदिर, महल और मठ आपको सपनों की दुनिया की खूबसूरत सैर कराएंगे। आप यहां पर प्राचीन कलाकृतियों के लिए पुराने बाजार, लाल बाजार या नया बाजार भी घूम सकते हैं। इसके अलावा यहां पर पहाड़ियों की ढाल पर बहुत खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

  1. युक्सोम

इस शहर में आपको कंचनजंघा की चढ़ाई के लिए असानी से बेस कैम्प मिल जाएगा। याक की सवारी करते हुए आप यहां के नजारों का मजा ले सकते है। मई से अगस्त के बीच इस शहर में बहुत ही सुंदर फूल खिलते है और बर्फ गिरने के कारण झील का इलाका और भी खूबसूरत हो जाता है।

 

LIVE TV