भारत की गजब विषकन्या, सांप के काटने पर नहीं होता कुछ, खून में भी नहीं मिलता जहर का नामोनिशान

हिमांचल की विषकन्याशिमला दंत कथाओं में और टेलीविजन पर आपने कई बार विषकन्या के बारे में सुना होगा। विज्ञान के अनुसार यह एक कल्पना मात्र है। लेकिन ऐसी ही एक विषकन्या का मामला हिमांचल प्रदेश में सामने आया है। हालांकि इसके काटने से कोई मरता तो नहीं। पर ख़ास यह है कि हिमांचल की विषकन्या को सांप के काटने पर कुछ नहीं होता। यह देखकर उसके परिवार वाले भी हैरत में हैं और कई पुजारी इसे ईश्वर का चमत्कार बता रहे हैं। बता दें उसे करीब 34 बार सांप काट चुका है।

हिमांचल की विषकन्या   

ख़बरों के मुताबिक 18 वर्षीय मनीषा को याद नहीं है कि सांप ने उसे कितनी बार काटा है। वो इतना जरूर कहती है कि सांप उसे 30 से ज्यादा बार काट चुका है।

वह हर बार डॉक्टर के पास जाती है। स्थानीय अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन साल में मनीषा को 34 बार सांप निशाना बना चुका है। इस साल एक जनवरी और 18 फरवरी को भी सांप ने मनीषा को काटा है।

मनीषा ने बताया कि गांव के नदी के किनारे सांप ने उसे पहली बार काटा था। वो उस घटना को याद करते हुए कहती है कि तब एक सफेद सांप उसके पास आया और उसे काटकर चला गया।

उसका दावा है कि उन्हीं दिनों सांप ने एक ही दिन में उसे दो से तीन बार निशाना बनाया। इस घटना के बाद जिले के कई ज्योतिषी और पुजारी उसे देखने आए। उन सबने इसे दैवीय घटना बताया।

मनीषा के पिता सुमेर वर्मा ने बताया कि वह बेटी के साथ हो रही इस घटना से काफी दुखी रहते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी को इससे दूर करने के लिए वह उसे कई मंदिरों में ले जाकर पूजा कर चुके हैं।

वे ज्योतिषियों और डॉक्टरों के पास भी जा चुके हैं, लेकिन कोई इस घटना को रोकने का उपाय नहीं बता पाया।

मनीषा का दावा है कि वह सांप केवल उसे ही दिखता है। साथ ही जब वह काटकर चला जाता है तो थोड़ी देर बाद जहर का असर खुद ही उसके शरीर से ख़त्म हो जाता है।

LIVE TV