Movie review: कमजोर कहानी और स्‍क्रीनप्‍ले में बस अर्जुन ही नजर आए

हाफ गर्लफ्रेंफिल्म– हाफ गर्लफ्रेंड

रेटिंग– 2

सर्टिफिकेट– U/A

अवधि– 2 घंटा 15 मिनट

स्टार कास्ट– अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, विक्रांत मस्सी, रिया चक्रवर्ती, सीमा बिस्वास

डायरेक्टर– मोहित सूरी

प्रोड्यूसर– बालाजी टेलिफिल्‍म्स, मोहित सूरी, चेतन भगत

म्यूजिक– मिथुन, तनिष्‍क बगची, रिषी रिच, फरहान सईद, राहुल मिश्रा

कहानी– फिल्म की कहानी माधव झा (अर्जुन कपूर) की है, जो बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव गांव से दिल्ली में पढ़ाई करने जाता है। वहां उसकी मुलाकात रिया सोमानी (श्रद्धा कपूर) से होती है। बास्केटबॉल के दीवाने माधव और रिया की बास्केटबॉल कोर्ट पर मुलाकातें होने लगती हैं। कमजोर अंग्रेजी की वजह से माधव का अक्‍सर मजाक बनता है। उसका दोस्त शैलेश (विक्रांत मस्सी) हमेशा उसका साथ देता है।

माधव को रिया से एक तरफा प्‍यार हो जाता है जिसकी वजह से रिया उसकी हाफ गर्लफ्रेंड बन जाती है। कुछ वजह से एक दिन रिया सबकुछ छोड़कर कहीं चली जाती है। दोनों अलग हो जाते हैं और माधव अपने गांव वापस आ जाता है। कहानी आगे बढ़ती है और अलग परिस्‍थितियों में दोनों की क बार फिर मुलाकात होती है। इसी तरह कहानी बढ़कर अपने अंजाम तक पहुंचती है।

एक्टिंग– अर्जुन कपूर ने बिहारी लड़के का किरदार बखूबी निभाया है। श्रद्धा अपनी एक्‍टिंग से लोगों को प्रभावित करने में नाकामयाब सबित हुईं। हालांकि अर्जुन और श्रद्धा के बीच की केमेस्‍ट्री पर्दे पर काफी अच्‍छी नजर आती है। विक्रांत ने भी फिल्‍म में अच्‍छा काम किया है।

डायरेक्शन–  फिल्‍म की कहानी पकड़ बनाने में नाकामयाब सिद्ध होती है। स्‍क्रीनप्‍ले भी कुछ खास नहीं है। डायलॉग से लेकर ड्रामा तक सब कमजोर नजर आता है। दर्शक फिल्‍म से जुड़ने में असफल होते हैं।

म्यूजिक– फिल्म के गाने रिलीज से पहले ही काफी फेमस हो चुके हैं। ‘मैं फिर भी तुमको चाहुंगा’, ‘बारिश’ और ‘थोड़ी देर’ गाने लोगों ने काफी पसंद किए हैं।

देखें या नहीं– अर्जुन और श्रद्धा की जबरदस्‍त केमेस्‍ट्री देखने के लिए सिनेमाघर जा सकते हैं।

LIVE TV