स्टार परिवार अवार्ड कर दिया मिस? तो यहां जानें विनर की पूरी लिस्‍ट

स्‍टार परिवार अवार्ड 2017मुंबई। 15वें स्‍टार परिवार अवार्ड 2017 के साथ बीती रात धमाकेदार रही। कुछ नए शोज के लि‍ए अवार्ड शो ने खुशियां का पिटारा खोल दिया। साथ ही रेड कार्पेट पर सितारों का दमदार जलवा देखने को मिला। नए चेहरों के बावजूद कुछ पुराने शो अपना जलवा बरकरार रखने में कामयाब रहे।

नई सोच और बदलते वक्‍त के साथ स्‍टार परिवार अवार्ड का टाइटल ट्रैक भी नए अंदाज में सुनाई पड़ा। इस बार का टाइटल ट्रैक जुबिन नौटियाल ने गाया है। जहां एक ओर बतौर नए शो के एंट्री लेकर इश्‍कबाज और दिल बोले ओबरॉय के लिए अवार्ड की झड़ी लग गई व‍हीं दिव्‍यांका और करण का क्रेज कम नहीं हुआ। अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी और सुरभि शो को होस्ट करते नजर आए। अवार्ड शो के मौके पर बाहुबली के लेखक के द्वारा लिखे गए नए शो ‘आरम्‍भ’ के स्‍टार्स और शो के प्रोमो की भी एक झलक देखने को मिली।

अवॉर्ड शो की विनर लिस्ट कुछ इस तरह है-

फेवरेट माँ – दिव्यांका त्रिपाठी

फेवरेट पिता – करण पटेल

मोस्‍ट स्टाइलिश सदस्य – सोनाक्षी सिन्हा, रैना मल्होत्रा

फेवरेट सास – क्रुतिका देसाई (मेरे अंगने में)

फेवरेट ससुर – विशाल सिंह (ये रिश्ता क्या कहलाता है)

फेवरेट नया सदस्य (फीमेल) – सुरभि चंदना

फेवरेट नया सदस्य (मेल) – कुणाल जयसिंह

फेवरेट बेटी – मेरी प्यारी दुर्गा की दुर्गा (अनन्या अग्रवाल) और नामकरण के लिए अवनी (अर्सीन नामदार)

फेवरेट बेटा – नकुल मेहता

फेवरेट पति – मोहसिन खान (ये रिश्ता क्या कहलाता है) और रजत टोकस (चन्द्रनंदिनी)

फेवरेट पत्नी – श्वेता बासु प्रसाद (ये रिश्ता क्या कहलाता है) और शिवांगी जोशी (ये रिश्ता क्या कहलाता है)

फेवरेट बहू – देवलीना भट्टाचार्जी

फेवरेट जोड़ी – मोहसीन खान-शिवांगी जोशी (ये रिश्ता क्या कहलाता है)

फेवरेट जोड़ी इंटरनेशनल – सुरभि चंदना और नकुल मेहता (इश्कबाज)

फेवरेट डिजिटल स्टार – सुरभि चंदना और नकुल मेहता

फेवरेट जज – करण जौहर और रेमो डिसूजा

नई सोच अवॉर्ड – पंखुरी अवस्थी (क्या कसूर है अमला का)

 

#StarParivaarAwards

A post shared by STAR PLUS (@starplus) on May 28, 2017 at 10:01am PDT

 

#StarParivaarAwards

A post shared by STAR PLUS (@starplus) on May 28, 2017 at 10:43am PDT

 

#StarParivaarAwards @surbhijyoti

A post shared by STAR PLUS (@starplus) on May 28, 2017 at 9:08am PDT

 

#StarParivaarAwards

A post shared by STAR PLUS (@starplus) on May 28, 2017 at 9:12am PDT

 

LIVE TV