कोर्ट का फरमान, लड़कों के साथ ही स्विमिंग सीखें मुस्लिम लड़कियां

स्विट्जरलैंड में मुस्लिमबर्न। स्विट्जरलैंड में मुस्लिम लड़कियों को अब स्‍कूलों में लड़को के साथ ही तैराकी सीखने पड़ेगी। यूरोप के सबसे बड़े मानवाधिकार कोर्ट ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया है। एक तुर्क-स्विस दंपती की याचिका पर कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है।उन्होंने स्कूल में उनकी बेटियों को लड़कों के साथ तैरना सिखाने को अनिवार्य किए जाने को अदालत में चुनौती दी थी। उनकी दलील थी कि यह उनकी धार्मिक आस्था का उल्लंघन है।

माता-पिता पर लगा था जुर्माना…

यूरोपीय मानवाधिकार कोर्ट का मानना है कि अधिकारियों द्वारा छूट दिया जाना धार्मिक आजादी में दखल है। लेकिन साथ ही उसने यह भी कहा कि यह दखल बच्चों को सामाजिक बहिष्कार से बचाने के लिए एक न्यायोचित कदम है। वहीं स्‍कूल प्रशासन का कहना था कि लड़कियों को यह नियम मानना ही होगा। 2010 के इस मामले में तब माता-पिता पर नियमों का उल्लंघन और अपने कर्तव्यों को पूरा ना करने के कारण 1300 यूरो (करीब 94,000 रुपए) का जुर्माना लगाया गया था। माता-पिता का कहना था कि यह व्यवहार यूरोपीय मानवाधिकार कन्वेंशन के आर्टिकल 9 का उल्लंघन है। इसके तहत नागरिकों को विचार, धर्म और अंतःकरण की स्वतंत्रता का अधिकार देता है।

LIVE TV