स्मार्ट सिटी के चलते नटिस जारी करने से नाराज संचालकों ने किया प्रदर्शन

रिपोर्टर : नीरज सिंघल

सहारनपुर: सहारनपुर अब बात डेयरी संचालकों के बड़े विरोध प्रदर्शन की जी हां आपको बता दें नगर निगम के खिलाफ पिछले कई दिनों से डेयरी संचालक नाराज चल रहे हैं डेयरी संचालकों की मानें तो नगर निगम ने उनके डेयरी फार्म हाउसों को स्मार्ट सिटी के चलते नोटिस जारी कर रखे हैं सभी को सहारनपुर सिटी से बाहर किया जा रहा है!

इसी के चलते आज नगर निगम पर कब्जा करने के उद्देश्य से डेयरी संचालकों ने बड़ी संख्या में सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए नगर निगम के प्रशासनिक कक्ष के बाहर एकत्र होकर जमकर नगर निगम के आयुक्त के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए, और उनका कहना था जब तक डेयरी संचालकों की मांग पूरी नहीं होगी तो वह लोग नगर निगम से हटने वाले नहीं हैं।

आपको बताते चलें कि सहारनपुर में बारिश के बीच डेरी संचालकों का प्रदर्शन लगातार चल रहा था मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद था, जिसका नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट स्वयं कर रहे थे लेकिन डेयरी संचालक बड़ी भीड़ के सामने प्रशासन ने बातचीत कर हल निकालने का रास्ता सोचा नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने डेरी संचालकों से बातचीत की और उनके आश्वासन के बाद ही संचालकों ने अपना ये धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

डेयरी संचालकों की मानें तो अधिकारियों ने उनसे बैठ कर बात करने की बात कही है और उनकी कुछ मांगे पूरी करने की बात कही है। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि किसी भी सूरत में किसी भी डेयरी संचालक के साथ अन्याय नहीं हो पाएगा और बहुत जल्द ही वार्ता करके इस मामले का निपटारा भी कर दिया जाएगा।

सीएए और एनआरसी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन पर अड़ी महिलाएं

इसके बाद ही डेयरी संचालकों ने बारिश के बीच अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर नगर निगम में ही भोजन किया, भोजन की व्यवस्था देवी संचालकों ने स्वयं कर रखी थी उसके बाद ही डेयरी संचालक अपने गंतव्य के लिए नगर निगम से रवाना हुए।

LIVE TV