सेल्फी पोस्ट करते ही ट्रोल हुईं एक्ट्रेस आयशा टाकिया, क्या फिर से एक्ट्रेस ने कराई सर्जरी?

*निधि सिंह

फिल्मों में लंबे समय तक एक्टिव रहने वाली आयशा टाकिया ने शादी के बाद एक लंबा ब्रेक ले लिया था। इस दौरान आयशा एक बेटे की मां भी बनीं। अपनी निजी जिंदगी को इंजॉय कर रहीं आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आती हैं। कुछ दिनों पहले ही आयशा ने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं। आयशा इन तस्वीरों में काफी अलग नजर आ रही हैं। ग्रीन सूट पहने आयशा के होंठ काफी मोटे दिख रहे हैं। उनके फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि आयशा ने अपने चेहरे पर दोबारा सर्जरी करवाई है। आयशा के इस अवतार को देखते ही ट्रोल्स को मौका मिल गया। आयशा की तस्वीरों व वीडियोज पर कमेंट कर उनसे कई सवाल कर रहे हैं। कुछ फैंस ने तो उन्हें अपना फेवरेट एक्ट्रेस तक मानने से इंकार कर दिया है।

आयशा को किसी ने एलियन कहा तो किसी ने चाइनीज़

तस्वीरों के कॉमेंट सेक्शन में ट्रोल्स लिखते हैं, छी… ये क्या कर लिया, पहले कितनी खूबसूरत दिखती थी। वहीं एक और यूजर लिखते हैं, नेचर के खिलाफ आखिर क्यों जाना हैं। एक और यूजर लिखते हैं, आपने सर्जरी करवाकर अपने चेहरे को खराब कर दिया। यूजर्स ने उन्हें चाइनीज व एलियन तक कह डाला। एक यूजर लिखती हैं, लोग सर्जरी को इतना सीरियसली क्यों लेते हैं। ये मेरी फेवरेट एक्ट्रेस हुआ करती थी, पर अब नहीं है।

ट्रोलिंग के खिलाफ आयशा फैला चुकी हैं अवेयरनेस

कुछ दिन पहले ही आयशा ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और वर्कप्लेस पर होने वाली बुलीइंग को लेकर अवेयरनेस फैलाने के मकसद से फैंस से अपील की थी कि अगर वे अपने आस-पास इन घटनाओं के दर्शक बनते हैं, तो उन्हें आगे आकर इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। वर्कफ्रंट की बात करें, तो आयशा 2017 में फिल्म बोरीवली का ब्रुसली से कमबैक करने जा रही थीं। हालांकि फिल्म के रिलीज को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं मिल पाए हैं।

LIVE TV