सूर्य देव के आर्शीवाद से बढ़ता है आत्मविश्वास, नामुमकिन काम भी हो जाता आसान

इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग है जिनके अंदर आत्मविश्वास की कमी है। जिंदगी संघर्ष का ही दूसरा नाम है। जो इन संघर्षों को पार कर आगे बढ़ गया, वही अपनी जिंदगी में भी आगे बढ़ गया। आत्मविश्वास ऐसा विश्वास है जिसके बल पर नामुमकिन काम को किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र में आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

आत्मविश्वास

सुबह जल्दी उठकर नहाकर सूर्य देव को नमस्कार करें। सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

रोज सुबह गायत्री मंत्र का जाप करें। मंत्र का जाप करने से आपका मन शांत रहेगा होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

घर या अपने कार्यक्षेत्र में जहां आपकी कुर्सी हो, उसके पीछे पहाड़ का चित्र लगाएं। ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

आपको जो भी चाहिए उसके ले हमेशा बेहतर प्रयास करें। अपनी सोच को हमेशा सही दिशा दें। समय के हिसाब से अपने परिर्वतन लाएं।

हमेशा पूरब की दिशा की ओर मुंह करके बैठे।

अगर घर में खराब या टूटी फूटी घड़ियां हैं तो इन्हें तत्काल घर से हटा दें। ऐसी घड़ियों से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।

खुली खिड़की के एकदम सामने पीठ करके न बैठें। ऐसा करने से भी आत्मविश्वास में कमी आती है।

दिन में कुछ देर के लिए सभी खिड़कियां खोल दें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर निकलती है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन खुली खिड़की के एकदम सामने पीठ करके न बैठें। ऐसा करने से भी आत्मविश्वास में कमी आती है।

जिस भी दीवार की ओर मुंह करके बैठे उस दीवार पर कोई तस्वीर अवश्य होनी चाहिए।

 

LIVE TV