सुहागरात बनी यादगार, पहली रात में पत्नी ने उड़ाए पति के होश

सुहागरातलखनऊ। सुहागरात हर किसी के लिए बेहद खास होती है। एक ऐसी रात जब दो जिस्म एक होते हैं, एक ऐसी रात जब दो दिल एक होते हैं। पर शादी की पहली रात कोई पत्नी ऐसा भी कर सकती है, ये जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। कानपुर सरोजनी नगर में गुरुवार को शादी की पहली रात दुल्हन जेवरात लेकर फरार हो गई। सुबह जब पति की नींद खुली तो नवविवाहिता कमरे से गायब मिली। तभी उसकी नजर कमरे में बिखरे सामान पर पड़ी। जब उसे पूरा मामला पता चला तो होश उड़ गए। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुहागरात बनी यादगार

इंस्पेक्टर नजीराबाद के मुताबिक श्याम बाबू यादव होजरी के कारखाना में काम करते हैं। 22 फरवरी को देवरिया के भटनी में उनकी शादी अर्चना यादव से हुई थी। शादी के बाद 23 फरवरी की शाम पूरा परिवार वापस कानपुर लौट आया था। इस बीच मौका देखकर देर रात अर्चना घर में रखे करीब ढाई लाख रुपए के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई।

सुबह करीब छह बजे जब श्याम बाबू की नींद खुली तो उसने अर्चना की खोजबीन शुरू की। देखा तो अलमारी व बक्सा आदि खुला पड़ा था। अलमारी में रखे गहने देखे तो सबका माथा ठनक गया। अर्चना की इस हरकत से पूरा परिवार सन्न रह गया।

उसके पिता को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने देर शाम रिपोर्ट दर्ज की और अर्चना का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया। हालांकि उसका मोबाइल घटना के बाद से बंद जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक इस शादी से पहले अर्चना की एक और शादी हो चुकी थी, हालांकि कुछ ही दिन बाद दोनों लोग अलग-अलग रहने लगे थे। पिछले साल मई में देवरिया निवासी श्याम बाबू के रिश्तेदार ने उसके साथ अर्चना का रिश्ता तय किया था। श्याम बाबू ने बताया कि कुछ दिन बाद जब उन्हें अर्चना की पहली शादी के बारे में पता चला था फिर भी वह शादी के लिए राजी हो गया था।

LIVE TV