सुविचार : चाणक्य नीति के अनुसार इन 5 गुणों वाला व्यक्ति कभी भी नहीं दे पाता है धोखा

अक्सर हमसे व्यक्ति को समझने में गलतियां हो जाती है। जिसके चलते हमें विश्वासघात का सामना करना पड़ता है। नीति शास्त्र में चाणक्य बताते हैं कि विश्वासघात से बचने के लिए हर व्यक्ति के अंदर कुछ गुणों का होना जरूरी है। चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति के अंदर यह गुण आ जाते हैं वह कभी भी किसी भी बड़े धोखे या विश्वासघात से बच जाता है।

कमजोरी – किसी भी व्यक्ति को अपनी कमजोरी नहीं बतानी चाहिए। लोग अक्सर आपकी कमजोरी का फायदा उठाते हैं। इसी के साथ कमजोरी का पता चलते ही आपको धोखा देते हैं। ऐसे में खुद की कमजोरी को उजागर करने से बचना चाहिए।

सच – चाणक्य के अनुसार झूठ बोलने वाले व्यक्ति को अक्सर अंत में निराशा ही हाथ लगती है। लिहाजा व्यक्ति को हमेशा सच बोलना चाहिए। नीति शास्त्र के मुताबिक सच का रास्ता कठिन होता है। लेकिन ऐसे व्यक्ति पर हमेशा ईश्वर की कृपा बनी रहती है।

मोह – धोखे से बचने का सबसे बड़ा हथियार मोह यानि खुद पर काबू रखना चाहिए। व्यक्ति को किसी से भी ज्यादा मोह या लगाव नहीं रखना चाहिए। अगर संबंध दोनों ही ओर से बराबरी का न हो तो धोखा मिलना तय होता है।

लालच – किसी भी व्यक्ति के करीब आने से पहले यह देख लेना चाहिए कि वह किसी लालच से तो नहीं जुड़ा है। नीति शास्त्र के मुताबिक ऐसे व्यक्ति ज्यादा समय तक साथ नहीं देते हैं। ऐसे में लालची लोगों से हमेशा बचकर रहना चाहिए।

ज्ञान और विद्या – जीवन में हर काम सोच समझकर करना चाहिए। बुद्धिमान व्यक्ति के पास परिस्थितियों को समझे की क्षमता ज्यादा होती है। जबकि धोखा खाने की संभावना कम होती है।

LIVE TV