नैनीताल के इस युवक को गृहमंत्रालय ने दिया सम्मान, देश का नाम किया रोशन

प्रवीण कपिल

भीमताल। नैनीताल के भवाली में रहने वाले सुबोध चंदोला ने हमेशा शहर का नाम रोशन किया है। अपने शहर को पूरे देश की शान बनाने वाले सुबोध चंदोला को ग्रह मंत्रालय की ओर से 26 जनवरी को भारतीय पुलिस पदक से संम्मानित किया गया।

सुबोध चंदोला

बता दे कि सुबोध माउंट एवरेस्ट सतोपंथ कामेट त्रिशूल व अन्य कई पर्वत शिखरों पर भारतीय ध्वज फहरा चुके हैं। सुबोध वर्तमान में एस एस बी में डिप्टी फील्ड अफसर पद में ग्वालदम में तैनात है। सुबोध की इस कामयाबी से पूरे भवाली शहर में ख़ुशी की लहर है।

उन्होंने सिप्रा सफाई अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे भवाली शहर के लिए गौरव की बात है। भवाली से सिप्रा नदी होकर गुजरती है। शिप्रा को साफ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

यह भी पढ़ें :-नैनीताल ने निभाई स्वच्छ भारत अभियान में अहम भूमिका, हासिल किया यह स्थान

साथ ही शिप्रा कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जगदीश भवाली के लिए वरदान है। जो पूरी निष्ठा भाव से सफाई अभियान कार्य कर रहे हैं। ऐसे कार्य से आज के युवाओं को सीखने की जरूरत हैं। समाज के लिए निस्वार्थ भाव से आगे आकर कार्य करना पुण्य है।

समिति के अध्यक्ष जगदीश ने शिप्रा सफाई अभियान में आकर अभियान को सफल बनाने के लिए सुबोध चंदोला का धन्यवाद अर्पित किया। उन्होंने कहा कि आप भवाली शहर व देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हो। भगवान आगामी जीवन मे भी आपको इसी तरह सफल व कामयाब करे।

LIVE TV