सीमा विवाद : जिनपिंग ने किया अरुणाचल सीमा का दौरा, ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहे डैम का भी लिया जायजा

भारत के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तिब्बत का दौरा किया। सत्ता संभालने के एक दशक बाद यह जिनपिंग का पहला तिब्बत दौरा है। चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार जिनपिंग ने भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य से सटे चीन के न्यिंगची शहर का दौरा कर हालात का जायजा लिया। यही नहीं इस दौरान राष्ट्रपति जिनपिंग ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने बांध का भी निरीक्षण किया।

चीन यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध बना रहा है जिसका भारत के द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग न्यिंगची के एय़रपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदी के घाटी का निरीक्षण किया। चीन तिब्बत से लेकर भारत तक बेहद पवित्र मानी जाने वाली यारलुंग त्सांग्पो या ब्रह्मपुत्र नदी पर 60 गीगावाट का महाकाय बांध बनाने की योजना तैयार कर रहा है।

LIVE TV