सीतापुर : मकान की दीवार गिरने से 1 की मौत, 2 गंभीर रुप से घायल

यूपी के सीतापुर में अचानक मौसम में आई तब्दीली के चलते तेज आंधी तूफान आ गया। जिसके चलते मकान की छत पर बनी पक्की दीवार अचानक गिर गई।जिसके नीचे तीन लड़कियां दब गई। अचानक दीवार गिरने से परिवार में अफरा तफरी मच गई। मौके पर परिजन पहुंचे जब तक मलबे को हटाते तब तक एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो लड़कियां गंभीर रुप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दे कि रामकोट थाना क्षेत्र के जवाहर पुर निवासी कालू की तीन पुत्रियां रुचि रंगोली और नैंसी छत पर पड़े गेहूं उठाने गई थी। तभी अचानक तेज आंधी तूफान आ गया। जिसके चलते छत पर बनी पक्की दीवार गिर गई। जिसके मलबे के नीचे तीनों बच्चियां दब गई। जिसमें रुचि की मौके पर मौत हो गई जबकि रंगोली और नैंसी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LIVE TV