कभी सपनें में भी करना सांप को मारने की गलती, मिलती है ऐसी दर्दनाक सजा

नई दिल्ली। ये बात तो सभी को मालूम होगी की किसी जीव को मारना नहीं चाहिए। जीवों को मारने वाला कोई भी इंसान सुख से मौत नहीं पा सकता।

धर्म शास्त्रों में इस बात पर जोर दिया गया है कि सांप को मारने से इंसान को बचना चाहिए। यदि कोई मनुष्य सांप की हत्या करता है तो उसे इसका फल कई जन्मों तक भुगतना पड़ सकता है।

ज्योतिषशास्त्र में भी ऐसा कहा गया है कि सांप को मारने या कष्ट पहुंचाने वाले व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए इस पाप से छुटकारा नहीं मिलता है। कहा जाता है कि जो ऐसा करता है अगले जन्म में उनकी कुण्डली में कालसर्प नामक योग बनता है। इस योग के चलते व्यक्ति को जीवन में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

तमाम कोशिशों के बाद भी असफलताएं उसका पीछा नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में इंसान जिंदगी भर परेशान रहता है। इस वजह से कोशिश हमेशा यही रहनी चाहिए कि कभी किसी जीव को हमारी वजह से चोट या कष्ट न पहुंचे क्योंकि अंत में इसका बुरा फल हमें ही झेलना पड़ सकता है।

18 पुराणों में से एक गरूड़ पुराण में कहा गया है जिस गृह में सांप निवास करते हैं उस घर को तत्काल छोड़ देने में ही भलाई है क्योंकि इससे घर में किसी सदस्य की अकाल मृत्यु हो सकती है।

जान ले आतंकियों के ये Code Word, किसी भी जगह से करें देश की सुरक्षा

सांप का सपने में आना भी भविष्य में होने वाली कई सारी बातों की ओर इशारा करती है।अगर किसी को सपने में काला सांप दिखें तो इसका अर्थ है आने वाले समय में कुछ अच्छा होने वाला है। सपने में सफेद सांप का दिखना भी बेहद अच्छा होता है इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

LIVE TV