सहारनपुर उपद्रव मामले में 17 गिरफ्तार

सहारनपुरसहारनपुरलखनऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर निकली शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में बीच हुए पथराव व उपद्रव मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : इस नाले से हर दिन मिल रहे हैं लाखों के पुराने नोट

सहारनपुर हिंसा…

शुक्रवार को शब्बीरपुर गांव के पड़ोसी गांव सिमलना में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम जुलूस में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, जो मारपीट, पथराव व आगजनी में तब्दील हो गया। इस पथराव में सुमित राजपूत (35) की मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

इस मामले में थाना बडगांव में मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को पुलिस ने 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

LIVE TV