सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, डिंपल ने की यह अपील

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज(1 जुलाई 2020) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। कोरोनाकाल के इस जन्मदिन के दौरान उनकी पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव ने उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक अपील भी की है। डिंपल से यह अपील ट्वीट के माध्यम से की है।

अपने ट्वीट में डिंपल ने लिखा है कि, ”सपा के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! उनके अनुरोध पर उनके चाहने वाले सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से ये आग्रह है कि वो इस संकटकाल में किसी आयोजन की जगह व्यक्तिगत स्तर पर किसी ज़रूरतमंद की मदद करेंI”

डिंपल यादव की यह ट्वीट अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से किया गया है। जिसके जरिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को यह संदेश दिया गया है। दरअसल समाजवादी पार्टी के नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। उनके जन्मदिन पर भारी संख्या में कार्यकर्ता और नेता जुटते हैं और तहसील, जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। हालांकि कोरोना के प्रकोप के बीच यह अपील की गयी है।

LIVE TV