शोहदे ने दी सीएम योगी को चुनौती, लड़की को जिंदा जलाया

शोहदेलखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही एंटी रोमियो स्कॉयड टीम अपनी तेज़ी पर है। एक तरफ जगह-जगह टीम शोहदे की धर पकड़ में तेज़ कर दी है तो वहीँ यूपी के फर्रुखाबाद जिले से बेहद खतरनाक खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार की रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने योगी सरकार के एंटी रोमियो अभियान को बड़ी चुनौती दे दी है।

फर्रुखाबाद के कमालगंज इलाके में घर की छत पर अपनी बहन के साथ सो रही लड़की से छेड़छाड़ के बाद पड़ोसी शोहदे ने उसे पेट्रोल डालकर जला दिया। लड़की को आग से झुलसता देख लड़का जोर-जोर से हंसने लगा और मौके से भाग निकला। हाल ही में पीड़िता का निकाह हुआ था।

ये घटना तब हुई जब पीड़िता (तबस्सुम 18) अपनी बहन शाहीन के साथ छत पर सो रही थी तभी रात करीब 12 बजे पड़ोसी शोहदा इन्तखाब आया और पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। बहन शाहीन का कहना है कि इन्तखाब उससे छेड़छाड़ करता था जिससे घरवाले बहुत परेशान थे।

दरअसल शोहदा एक तरफा प्यार में पागल था। और तबस्सुम के निकाह से बौखालाया हुआ था। तबस्सुम का इलाज सैफई के एक हॉस्पिटल में चल रहा है। उसका शरीर 70 प्रतिशत से ज्यादा जल चुका है। डॉक्टरों ने बचने की उम्मीद कम ही बताई है। पुलिस ने तबस्सुम के पिता जुबेर अहमद की तहरीर पर आरोपी इन्तखाब के मामा और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

LIVE TV