शुरू हुई भारत की पहली क्रूज सर्विस, समुद्र के बीच ले सकेंगे होटल,स्विमिंग पूल,स्पा और शॉपिंग का मजा

नई दिल्ली : भारत की पहली क्रूज सर्विस शुरू हो गई है। भारत की पहली शानदार वर्ल्ड क्लास क्रूज शिप कर्निका अपनी सेवाएं शुरू कर चुकी हैं। कर्निका क्रूज शिप चौदह मंजिली शानदार क्रूज है।

करीब 2 हजार 700 पैसेंजर क्षमता वाली इस कर्निका क्रूज की लंबाई दो सौ पचास मीटर है। समुद्र पर तैरता हुआ यह क्रूज 7 स्टार होटल से भी ज्यादा शानदार है।

भारत के पहले बेहद शानदार क्रूजशिप-कर्निका की क्रूज की पहली यात्रा मुंबई से गोवा तक हुई। बुधवार देर शाम मुंबई तट से निकला यह क्रूज गुरुवार सुबह गोवा पहुंचा। यह क्रूज टूरिज्‍म को भारत के लिए रेवेन्यू जुटाने के बड़े साधन के तौर पर विकसित करने में कामयाब होगा।

इस क्रूज की पहली यात्रा करने वाले सैलानियों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। क्रूज से उतरकर घूमने के लिए जा रहे सभी सैलानियों ने क्रूज की जमकर सराहना की।

इन सभी लोगों का कहना है कि मेहमान-नवाजी से लेकर क्रूज में हो रहे सारे प्रोग्राम काफी शानदार हैं। क्रूज पर बर्थडे मनाकर लौटी अक्षता माली का कहना है कि बर्थडे मनाने के लिए यह काफी अच्छा एक्सपीरिंयस रहा। वहीं, दूसरे यात्री दीपक का कहना है कि इस क्रूज की सबसे खास बात ये है कि यहां पर हर वर्ग के लिए कुछ खास और कुछ अलग है।

चौदह मंजिली क्रूज शिप में प्रवेश करते ही पूरी दुनिया की सभी खूबसूरती आंखों के सामने मौजूद होती हैं। क्रूज शिप में शॉपिंग की सुविधा के लिए शानदार शॉपिंग सेंटर मौजूद है। बेहद आकर्षक रेस्टारेंट में देशी-विदेश खाने के पकवान सफर में चार चांद लगाते हैं। क्रूज में 24 घंटे खुली रहने वाली कॉफी शॉप भी है।

जानिए, कौन है डॉ. शक्ति भार्गव, जिसने भाजपा मुख्यालय में प्रवक्ता पर फेंका जूता

क्रूज में एक स्विमिंग पूल, आधुनिक लॉन्ज और मनोरंजन का कमरा भी होगा। क्रूज को खूबसूरत पेटिंग और तस्वीरों से सजाया जाएगा। क्रूज में नई उम्र और बच्चों के मनोरंजन का भी खास ध्यान रखा गया है। बच्चों के लिए एक खास वॉटर पार्क भी इस क्रूज में बनाया गया है।

LIVE TV