शाम 5 बजे के बाद थाना ना जाए महिलाएं, बेबी रानी मौर्य की नसीहत

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनावी रणभूमि में उतर चुके हैं। इस कड़ी में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी पार्टी के दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतार दिया। यूपी में सबसे बड़ा मुद्दा महिला सुरक्षा का है। जिसपर आए दिन विपक्ष प्रदेश की योगी सरकार पर हमला करता रहता है। इसपर प्रदेश की योगी सरकार यूपी महिला सुरक्षा के दावा करती है। लेकिन, भाजपा के दिग्गज नेता भरे मंच से महिलाओं की सुरक्षा के सवाल अलगे ही बयान दे रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाई गई बेबी रानी मौर्य ने एक वाराणसी पहुंचकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। बयान में उन्होंने कहा है कि महिलाएं शाम 5 बजे के बाद थाने ना जाए। उन्होंने कहा कि थाने में महिला अधिकारी और सब इंस्पेक्टर जरूर बैठती हैं। लेकिन एक बात में कहूंगी की शाम 5 बजे के बाद और अंधेरा होने के बाद महिलाएं थाना ना जाएं। अगर उन्हें जाना है तो या तो वह अगले दिन सुबह जाए या फिर अपने भाई, पति या फिर पिता को को साथ लेकर जाए। उन्होंने यह बयान वाराणसी में भाजपा के वाल्मीकि महोत्सव के दौरान मलिन बस्ती में महिलाओं को संबोधित करते हुए ये दिया है।

LIVE TV