अलर्ट : आज शाम तक गुजरात तट पर दस्तक देगा चक्रवात तौकते

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान तौकते को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी है। इसी को लेकर अहमदाबाद मौसम विभाग की वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने बताया कि चक्रवात तौकते अभी दीव से 220 किलोमीटर दूर है। शाम तक गुजरात तट पर आ जाएगा और रात को दीव से 20 किलोमीटर पूर्व होकर गुजरात तट पार करेगा। हवा की रफ्तार 160-170 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

मनोरमा मोहंती ने बताया कि गिर समोनाथ, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर पर ज्यादा प्रभाव पडे़गा। वलसाड़ और नवसारी में भी भारी बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को जाने से मना किया गया है। सभी जिलों में बारिश रहेगी।

LIVE TV