शर्मनाक! छेड़छाड़ से रोका तो आरोपी ने चढ़ा दी कार, मां-चाची की मौत, कई लोग घायल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले ने दो लोगों की जान ले ली है। बता दें कि एक दबंग पक्ष के लड़के ने लड़की से छेड़छाड़ की, लड़की के भाई ने आरोपी लड़के को पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया। बेइज्जती के बाद लड़का अपने घर पहुंचा और कार लेकर लड़की के घर वापस आया, जैसे ही लड़की के घरवाले बाहर निकले, आरोपी ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी।

इस दौरान लड़की पक्ष की दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। बता दें कि ये वारदात एनएच 91 से लगे नए गांव चांदपुर की है। आरोप है कि गांव में रहने वाले एक परिवार की लड़की से गांव के एक दबंग पक्ष के लड़के नकुल ने छेड़छाड़ की, जिस पर लड़की के भाई ने मौके पर ही आरोपी लड़के को पकड़ कर थप्पड़ जड़ दिया और परिवार ने लड़की के साथ हुई घटना का जमकर विरोध किया।

पुलिस का कहना है कि पहले पीड़ित पक्ष ने घटना को दुर्घटना बताया था। उनके अनुरोध पर ही रात में दोनों मृत महिलाओं के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अब पीड़ित पक्ष घटना के पीछे की वजह छेड़छाड़ बता रहा है, इस बात को तहरीर में बढ़ा कर जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

शर्मसार ! छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार के 3 लोगो की सरेआम की हत्या…

चारों घायलों का उपचार बुलंदशहर ज़िला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार का घर पुराने एनएच 91 पर ही है। लड़की पक्ष की मृत महिलाओं की पहचान लड़की की मां संतो और चाची उर्मिला के रूप में हुई है, जबकि लड़की का भाई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

बता दें कि आरोपी लड़का नकुल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

LIVE TV