शर्मनाक! घर में घुसकर 15 साल की लड़की से रेप, 5 गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर देर रात 15 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया।

जिसके बाद पुलिस ने गोचरण राठिया (26 वर्ष), संजय राठिया (19 वर्ष), माधव राठिया (21 वर्ष), सुगन राठिया (21 वर्ष) और नूतन राठिया (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

अग्रवाल ने बताया कि घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार रात 10 बजे गोचरण राठिया अपने चार साथियों के साथ बालिका के घर में दरवाजा तोड़कर घुसा और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।

बालिका ने पुलिस को बताया कि वारदात के समय उसके माता पिता धान की फसल और मवेशियों की रखवाली के लिए खेत गए थे। आरोपियों के घर में घुसते ही उसकी बड़ी बहन पिछले दरवाजे से जान बचाकर भाग गई थी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हो रही है बंपर भर्तियाँ, कहीं निकल न जाए मौका

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घरघोड़ा थाने की पुलिस ने गुरुवार रात बालिका की रिपोर्ट पर गोचरण राठिया और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

LIVE TV