वैक्सीन लगवाने के चार दिन बाद महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां 4 दिन पूर्व लगी वैक्सीन से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर होने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत होग गई। मृतक महिला का नाम 45 वर्षीय अल्पना देवी पत्नी मेघ सिंह निवासी न्योलीपुर (नोजरपुर) बताया जा रहा है।

घटना थाना मारहरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव न्योलीपुर (नोजरपुर ) की है। मृतिका के पति मेघ सिंह ने बताया कि चार दिन पहले कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। जिसके बाद बुखार आया था। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ जिसके बाद अल्पना को जिला अस्पता में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

LIVE TV