वीजा अप्लाई करने के लिए आपने कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच लोगों का एक देश से दूसरे देश में आना जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित था। हालांकि अब चीजें सामान्य हो गयी हैं तो लोग गैर वतन से वापसी का प्लान कर रहे हैं। इसके लिए वीजा हासिल करने की कोशिशें भी की जा रही हैं। इसी बीच कुछ दिन पहले अफगानिस्तान के जलालाबाद में फुटबाल स्टेडियम में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता था।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास के पास वीजा अप्लाई करने वालों की भीड़ लगी हुई थी। इसी बीच भगदड़ मच गयी। इस भगदड़ में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। इसी के साथ बड़ी संख्या में लोग घायल भी हो गये। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास के बाहर हुआ। खुले मैदान में हजारों की संख्या में अफगानी नागरिक वीजा के लिए इकट्ठा हुए थे।

LIVE TV