विहिप नेता के बयान पर विवाद, कहा- नारे लगाने से भाई नहीं बन जाएंगे हिन्‍दू-मुस्लिम

विहिपमऊ। विश्व हिन्दू परिषद यानी विहिप के पूर्वी क्षेत्र संगठनमंत्री अमरीश ने विवादित बयान दिया है। विहिप के संगठनमंत्री ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई कहने से कोई भाई नही हो सकता है।

उन्होंने कहा कानून बनाने से कोई भाई नही हो सकता है। अमरीश ने कहा कि गाय माता का मांस बेचने वाले लोग भाई नही बन सकते। उनका कहना था कि गंगा-जमूनी तहजीब की बात की जाती है।

इसका क्या मतलब होता है। इन सब का कोई मतलब नही है। उन्होंने कहा भाई होने के लिए मां की जरुरत है।

उन्होंने कहा रामलला के जन्मभूमि पर बाबरी नाम की स्मारक बनाने वाले, 1990 से कश्मीर घाटी से हिन्दुओं को बाहर करने वाले, जिहाद के नाम पर बम फोड़ने वाले, हिन्दू कन्या का अपहरण करने वाले, वंदे मातरम् से परहेज करने वाले और भारत माता की जय न करने वाले, चाहे जितने नारे लगा लें, भाई नहीं बन सकते।

LIVE TV